
तितलियों का संसार जितना विस्तृत है, उतना ही आकर्षक भी। तितलियां की रचना और उनकी हरकतें लोगों को मोहित करती है। प्रकृति के अनेक रंगों को समेटे हुए तितलियां एक ऐसा संसार बनाती है जो हर किसी को पसंद आता है। विश्व तितली दिवस पर कोरबा जिले के फॉरेस्ट एरिया में प्रकृति प्रेमियों ने तितलियों की गतिविधियों को देखा। औद्योगिक प्रदूषण की चुनौतियों के बीच तितलियां और अन्य प्राणियों की उपस्थिति लोगों को खुश करती है।




