
सहकर्मी के किसी लड़की को भगाने के बाद सनत कश्यप को एक पुलिस कर्मी ने गाली गलौज करते हुए थाना बुलाया। पुलिसकर्मी के व्यवहार से भयभीत और थाना जाने पर वहां कुछ भी हो जाने की आशंका से ग्रसित युवक ने पहले वीडियो बनाया फिर मौत को गले लगा लिया
यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घटित हुई। उरगा थाना क्षेत्र में अशोक लीलैंड नामक कंपनी में कार्यरत मिस्त्री सनत कश्यप एक सहकर्मी धीरज पाटले के साथ रहा करता था। धीरज किसी युवती को अपने साथ भगा ले गया। युवती के परिजनों ने चंपा जांजगीर के पतोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पन्टोरा चौकी में पदस्थ किसी सिपाही ने सनत कश्यप को फोन पर गाली गलौज करते हुए चौकी आने को कहा। जिससे भयभीत होकर सनत कश्यप ने पहले वीडियो बनाया और फिर खुदकुशी कर ली।
आइए हम आपको सुनाते हैं सनत कश्यप का वह बयान जो उसने मौत से पहले वीडियो बनाकर आम कर दिया था




