Home Astrology खटिया खड़ी कार्यक्रम निपटा गए अमित जोगी , आंदोलन से संतुष्ट नजर...

खटिया खड़ी कार्यक्रम निपटा गए अमित जोगी , आंदोलन से संतुष्ट नजर आए छोटे जोगी

0
4

Screenshot 20260313 175519 Gallery

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए संघर्ष करने बालको आए जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी औपचारिकता पूरी कर गए। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनका आंदोलन सफल रहा है

बहु प्रचारित खटिया आंदोलन के सूत्रधार जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी बाल को आए परसा भाटा में उन्होंने गेट के सामने टेंट लगाया। मजदूरों की व्यथा का उन्होंने उल्लेख किया फिर जो लोग भी वहां मौजूद थे उनके साथ गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया पुलिस ने रोका थोड़ी देर तक खींचातानी चलती रही

अमित जोगी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके पिताजी ने 2004 में बालकों में जो आंदोलन किया था उसी की तर्ज पर उन्होंने भी मजदूरों के हक में संघर्ष कियाअमित जोगी ने बताया कि उनका खटिया खड़ी आंदोलन सफल रहा है । उनकी तीन मांगे प्रबंधन ने स्वीकार कर ली है  कुछ घंटे में ही खटिया खड़ी आंदोलन का समापन हो जाने पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं। कुछ अमित जोगी के पक्ष में तो कुछ बालको प्रबंधन के पक्ष में अपनी राय देते नजर आए।
बहरहाल बड़ी कुशलता के साथ खटिया खड़ी आंदोलन को संपन्न कर और करवा लिया गया।