Home Astrology देह व्यापार में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश, 8 महिलाओं से की जा...

देह व्यापार में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश, 8 महिलाओं से की जा रही है पूछताछ

0
83

Screenshot 20260312 115559 Gallery

दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में मकान की संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में रेड कार्रवाई की।रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि मकान में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर और ग्राहक अमन शेख निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया। वहीं मकान में मौजूद 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की गई।पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, नगद 5,500 रुपये और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं सीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!