Home Astrology बालकों ने तीन लोगों का बिजली पानी किया बंद , अमित जोगी...

बालकों ने तीन लोगों का बिजली पानी किया बंद , अमित जोगी का साथ देने की मिली सजा

0
12

बालकों ने तीन लोगों का बिजली पानी किया बंद

अमित जोगी का साथ देने की मिली सजाScreenshot 20260311 152121 Gallery 1

जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के बालको आकर आंदोलन करने से पूर्व उनके समर्थक परिवार को बिजली पानी से बालको प्रबंधन ने वंचित कर दिया। उन पर दबाव डाला जाता रहा है कि प्रबंधन का साथ दो वरना कष्ट झेलना होगा। उसी धमकी का प्रथम चरण है जिसके तहत पानी और बिजली से निर्मलकर परिवार को वंचित होना पड़ा है

बालको प्रबंधन ने अपनी कॉलोनी में निवासरत सिर्फ तीन लोगों का पानी बिजली बंद किया है इसमें पहला नाम है सुशील निर्मलकर का. सुशील बालकों के सेक्टर 3 के क्वार्टर नंबर 14 / 16 मैं निवास करते हैं. उनके भाई उमाशंकर निर्मलकर सेक्टर 5 के क्वार्टर नंबर 9 / 10 तो वही उनकी भांजी प्रतिभा निर्मलकर 20 सेक्टर तीन के क्वार्टर की बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया है.

निर्मलकर परिवार का बिजली पानी से वंचित होने का कारण है जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से संपर्क और संबंध। पता चला है कि सुशील निर्मलकर जिनका पिछले दो दशक से जोगी परिवार से आत्मीय संबंध है उन्हें जोगी परिवार से पृथक हो जाने के लिए कहा जा रहा है। 13 मार्च को अमित जोगी बालको पहुंचकर खटिया खड़ी आंदोलन प्रारंभ करने वाले हैं उन्हें किसी तरह का कोई सहयोग सुशील ना करें इसलिए उन पर दबाव डाला गया। धमकी दी गई कि यदि हमारी बात नहीं मानी गई तो फिर आपको बालको से प्राप्त सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।

सुशील निर्मलकर ने जब प्रबंधन की बात मानने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने दो दशक पुराने संबंधों को नहीं त्यागेंगे तो फिर उनको उनके भाई को और भांजी को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित कर दिया गया

गौरतलब है कि अमित जोगी दो माह पूर्व 13 जनवरी को बालको आए थे यहां उन्होंने आठ सूत्रीय मांग बालको प्रबंधन के समक्ष रखी थी। इन मांगों में आउटसोर्सिंग में कार्यरत अप्रेंटिस को रेगुलर किये जाने , रेगुलर नौकरी में अप्रेंटिस को प्राथमिकता दिए जाने वेतन वृद्धि 8% से 12% पुनः किए जाने जैसी आठ मांगों को पूर्ण करने 2 महीने का समय दिया था किंतु अब तक प्रबंधन ने इस पर अमल नहीं किया है। यही वजह है की ठीक दो माह बाद 13 मार्च को अमित जोगी बालको आ रहे हैं यहां वे तब तक आंदोलन करेंगे जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। आइए एक बार फिर आपको सुनाते हैं अमित जोगी का बयान