Home Astrology गर्दों गुबार से परेशान लोग गंदगी के बीच रहने को विवश ...

गर्दों गुबार से परेशान लोग गंदगी के बीच रहने को विवश ,गेवरा दीपका की कॉलोनी में रहने वालों की आफत

0
5

गर्दों गुबार से परेशान लोग गंदगी के बीच रहने को विवश

गेवरा दीपिका की कॉलोनी में रहने वालों की आफत

motion photo 1700427136688507902

कोयला उत्पादन कर पूरी दुनिया में कोरबा का नाम रोशन करने वाली गेवरा और दीपिका कोयला खदान में सेवा देने वाले गंदगी के हवाले कर दिए गए हैं।
प्रगति नगर कॉलोनी के लोग गंदगी के बीच सपरिवार जीवन यापन करने को विवश हो गए है

कॉलोनी का नाम तो है प्रगति नगर लेकिन यहां कुछ भी प्रगतिशील नहीं दिखाई देता। इस कॉलोनी में निवासरत लोग देश की प्रगति में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं लेकिन इनको मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला प्रबंधन उनकी जान के पीछे पड़ गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है की अन्य सुविधाएं तो छोड़िए कॉलोनी में साफ सफाई भी नहीं कराई जाती। धूल की बरसात के मध्य रहने को मजबूर लोग गंदगी से परेशान हैं लेकिन प्रबंधन तो छोड़िए इन मजदूरों की रहनुमाई करने वाले श्रमिक संगठन के नेता भी कबूतर के मानिंद आंख बंद किए बैठे हैं।