Home Astrology रायपुर में एयरफोर्स अधिकारी ने किया सुसाइड, विधायक कॉलोनी के मकान में...

रायपुर में एयरफोर्स अधिकारी ने किया सुसाइड, विधायक कॉलोनी के मकान में फांसी लगाकर दी जान

0
10

रायपुर में एयरफोर्स अधिकारी ने किया सुसाइड, विधायक कॉलोनी के मकान में फांसी लगाकर दी जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित पुरेना की विधायक कॉलोनी में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार विंग कमांडर विपुल यादव ने विधायक कॉलोनी स्थित मकान नंबर 79 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलुओं से जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है