रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में दो युवकों का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।दोनों दोस्तों ने एक ही पेड़ में एक ही साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष) निवासी तेतला, जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण कर्ष को कटंगपाली से जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए लेने गया था।रास्ते में तीसरे दोस्त को उतारने के बाद दोनों युवकों ने देर शाम जमकर शराब पार्टी की।इसके बाद दोनों ने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया ।




