राज्यसभा चुनाव : बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम हुई निर्विरोध निर्वाचित
निर्वाचन प्रमाण पत्र लेती हुईं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा
रायपुर। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र लिया। फूलोदेवी नेताम कुछ देर में प्रमाण पत्र लेंगी। निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी वर्मा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचीं। ल्लेखनीय है कि, बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं फूलो देवी को कांग्रेस ने फिर से राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया था। नामांकन दाखिले के अंतिम दिन गुरुवार 5 मार्च को दोनो उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामंकन दाखिल किए। विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दोनो प्रत्याशियों ने नामांकन अपनी-अपनी पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
छत्तीसगढ़ के हितों को दिल्ली में मजबूती से रखूंगी : लक्ष्मी वर्मा
नामांकन से पहले लक्ष्मी वर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, एक सामान्य कार्यकर्ता को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा अवसर दिया है। लंबे समय से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी करती आ रही है। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र के विकास के लिए मैंने एक पार्षद के रूप में भी काम किया, महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए काम किया। आज भी मैं खुद कपड़े सिलकर ही पहनना पसंद करती हूं। इन कामों को राष्ट्रीय नेतृत्व ने सम्मान दिया, बड़ा अवसर दिया, अब छत्तीसगढ़ के हितों को दिल्ली में मजबूती से रखने का प्रयास होगा। महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए काम करूंगी





