Home Astrology नष्ट कर दी गई अफीम की खेती , बुलडोजर से उखाड़ दिए...

नष्ट कर दी गई अफीम की खेती , बुलडोजर से उखाड़ दिए गए पौधे, देखिए वीडियो

0
6

Screenshot 20260309 153155 Gallery

 

 

दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए अवैध अफीम खेती मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। जिला प्रशासन और दुर्ग पुलिस की मौजूदगी में खेत में लगे अफीम के पौधों को काटकर नष्ट किया गया। वहीं बुलडोजर चलाकर पूरी फसल को खत्म कर दिया गया

दरअसल दुर्ग के समोदा गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर प्रशासन ने करीब 5 से 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल को काटकर नष्ट करने की कार्रवाई की है।  बताया जा रहा है कि इस अवैध खेती की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।