Home Astrology छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,मेल पर आया मैसेज,सभी सुनवाई...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,मेल पर आया मैसेज,सभी सुनवाई रोकी गई,कैंपस कराया गया खाली,बालोद बेमेतरा जिला कोर्ट को भी धमकी, देखिए वीडियो

0
106

छत्तीसगढ़ के बालोद, बेमेतरा जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजकर धमकी दी गई है। इसके बाद हाईकोर्ट कैंपस में डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड जांच कर रही है और एहतियातन सभी अदालतों में सुनवाई रोक दी गई है।

 

इससे पहले 25 फरवरी को भी ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था, हालांकि जांच के बाद कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए परिसर कीजांच जारी है।

 

बालोद, बेमेतरा जिला कोर्ट को भी धमकी

 

बता दें कि सोमवार सुबह पहले बेमेतरा जिला न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद कैंपस खाली कराया गया। पुलिस ने इलाके को घेरकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच शुरू कर दी है, वहीं साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले का पता लगा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

वहीं बालोद कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।बालोद जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज

 

दरअसल, सोमवार सुबह 11 बजे जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। करीब 12 बजे बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांचScreenshot 20260309 150733 Gallery

शुरू की गई।