
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठनात्मक विस्तार के तहत सर्वमंगला नगर मंडल में युवा नेतृत्व को मजबूती देते हुए हीरु जायसवाल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि हीरु जायसवाल के नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ेगा। संगठन ने उन्हें युवाओं के बीच सक्रियता, सामाजिक कार्यों में भागीदारी और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हीरु जायसवाल ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि मंडल क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए और पार्टी की नीतियों तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को सकारात्मक दिशा देकर संगठन को मजबूत बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हीरु जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सर्वमंगला नगर मंडल में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।




