Home Astrology फागोत्सव व महिला सम्मान समारोह, मुकुटधर साहित्य समिति द्वारा महिला सम्मान...

फागोत्सव व महिला सम्मान समारोह, मुकुटधर साहित्य समिति द्वारा महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन का भव्य आयोजन

0
6

फागोत्सव व महिला सम्मान समारोह

मुकुटधर साहित्य समिति द्वारा महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन का भव्य आयोजनIMG 20260308 WA0070 IMG 20260308 WA00691 IMG 20260308 WA0067 IMG 20260308 WA0065 IMG 20260308 WA0064 IMG 20260308 WA0069

मुकुटधर साहित्य समिति के तत्वावधान में पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन, कोरबा में महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की माननीय महापौर संजू देवी सिंह राजपूत रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भवन समिति के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी ने की।

अतिथियों के साथ साथ मंच पर समिति के संरक्षक कमलेश यादव, मुकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, वरिष्ठ कवयित्री दीप दुर्गवी, डॉ. गिरिजा शर्मा एवं डॉ. संगीता सरगम मंचासीन रहे। मां शारदे की तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कविता जैन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंचासीन अतिथियों का बैज, गुलाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। अपने विचार व्यक्त करते हुए यूनुस दानियालपुरी, मुकेश चतुर्वेदी, कमलेश यादव एवं दिलीप अग्रवाल ने साहित्य भवन की गतिविधियों एवं निरंतर हो रहे सृजनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में साहित्य भवन से जुड़ाव को रेखांकित करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और होली पर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महिला कवयित्रियों को ‘साहित्य, संगीत व कला अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। महापौर के करकमलों से महिलाओं को सम्मान पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। कला, संगीत, शिक्षा तथा साहित्य से जुड़ी महिलाओं में वीणा मिस्त्री, निर्मला ब्राम्हणी, किरण सोनी, अनुसूइया श्रीवास, लता चन्द्रा, रीतू तिवारी, इन्दु देवांगन, संगीता ताम्रकार, पुष्पा शांडिल्य, प्रतिभा साहारे, स्मिता देशपांडे, डॉ. धनेश्वरी सोनी गुल, डॉ. ज्योति दीवान, अर्चना साहू, भारती चौरसिया, यामिनी गिरीधर, ज्योति बाला, रेशमा ठाकुर, कविता जैन, सरस्वती साहू, द्रौपदी साहू, अंजना सिंह ठाकुर, सरस्वती श्रीवास, रश्मि श्रीवास, मधुलिका दुबे, रामकली कारे, आरती तिवारी, डॉ. गिरिजा शर्मा, वीणा ग्वाल, कामिनी प्रधान, पूजा तिवारी, डॉ. मंजुला साहू, फिरोजा खान, अरुणा देवांगन, डॉ. निर्मला शर्मा, कौशिल्या खुराना, शिप्रा तिवारी, समीपा साहा, रश्मि मानिकपुरी, रसीदा मार्कण्डेय, गार्गी चैटर्जी, कोरल वर्मा, संतोषी महंत श्रद्धा, डॉ. आशा आजाद एवं दीप दुर्गवी आदि नाम शामिल रहे।

प्रथम सत्र का संचालन समिति के सचिव डॉ. कृष्णकुमार चन्द्रा ने किया तथा आभार सहसचिव जगदीश श्रीवास ने ज्ञापित किया।

द्वितीय सत्र में धरम साहू एवं कविता जैन के संचालन में काव्यपाठ हुआ, जिसमें लगभग 50 से 60 कवियों ने हास्य-व्यंग्यपूर्ण होली काव्य प्रस्तुत किया। इसके बाद स्व. हरिगोविंद ताम्रकार की स्मृति में ‘महा मूर्खाधिराज’ का चयन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक कमलेश यादव को महामूर्खाधिराज चुना गया तथा बलराम राठौर, दरोगादास महंत, लखनी साहू, भुवनेश्वर देवांगन नेही एवं दिलीप अग्रवाल को उनके मंत्रिमंडल का सदस्य घोषित किया गया। सभी को विशेष हार एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया और गुलाल लगाकर जयघोष किया गया। हास्य-व्यंग्य के चितेरे कवि स्व. हरिगोविंद ताम्रकार की स्मृति में यह आयोजन किया गया। उनके तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

तृतीय सत्र में अर्चना साहू एवं अपूर्वा सिंह के संयोजन तथा जीतेन्द्र वर्मा ‘खैरझिटिया’ के संचालन में कराओके संगीत पर विविध होली गीत प्रस्तुत किए गए। ग्रुप सॉन्ग से कार्यक्रम का आगाज हुआ और श्रोतागण रंग-गुलाल के साथ झूम उठे। कराओके में होली गीत प्रस्तुत करने वाले गायकों में अर्चना साहू, भरत साहू, अपूर्वा सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, घासीराम साहू, शिप्रा तिवारी, गौरी महंत, सूरज महंत, भारती चौरसिया तथा जीतेन्द्र खैरझिटिया शामिल रहे।

उपस्थित अन्य कवियों में समिति के उपाध्यक्ष बलराम राठौर, संतोष कुमार मिरी, मनीष मुसाफिर, शनि प्रधान, नवल जोशी, सूरज महंत, अहिबरन पटेल, सूर्यकांत साव, दिनेश राम पटेल, एकांश साहू, भुवनेश्वर देवांगन नेही, दरोगा दास महंत एवं दुर्गा श्रीवास प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में लगभग 80-90 कवि, कवयित्रियों एवं गायकों ने भाग लिया। यह आयोजन महिला सम्मान एवं होली मिलन की परंपरा को नई ऊँचाइयों पर ले गया और साहित्यिक-सांस्कृतिक वातावरण को समृद्ध किया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष बलराम राठौर ने समग्र कार्यक्रम के लिए सबको आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।