Home Astrology सेनोस्फियर की खुलेआम की जा रही है चोरी, चोरी उसी कंपनी...

सेनोस्फियर की खुलेआम की जा रही है चोरी, चोरी उसी कंपनी द्वारा जिसे दिया गया है काम एनटीपीसी के अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध ,देखिए वीडियो

0
104

 

एनटीपीसी कोरबा द्वारा अपने राखड़ बांध से उत्सर्जित सिनोस्फीयर निकालने के लिए पिछले दिनों एक कंपनी को योग्य पाया। बांके बिहारी ट्रेडर्स पावर हाउस रोड कोरबा की संचालिका पिंकी सोनी के नाम को अंतिम रूप देकर फर्म के अघोषित संचालक जय सोनी को इसकी सूचना प्रेषित कर दी गई इससे पहले की कार्य शुरू कर देने की एनटीपीसी से अनुमति लेने के लिए निर्धारित राशि जमा कराई जाती राखड़ बांध से सिनोस्फीयर निकल जाना शुरू कर दिया गया। बताया जाता है कि वर्क आर्डर के बिना ही काम शुरू कर देने वाले ठेकेदार ने कुछ अधिकारियों के साथ सांठ गाँठ कर ली और सिनोस्फीयर निकालना शुरू कर दिया ।इससे होगा यह की एनटीपीसी प्रबंधन के कोश में जो पैसे आने हैं उसे चोरी के सिनोस्फीयर बेचकर जमा कर दिए जाएंगे।सूत्र बताते हैं कि इससे एनटीपीसी को लाखों रुपए का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है।इस मामले में जय सोनी से भी संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं नहीं मेरे यहां काम करने वाला कोई और बंदा इस काम को अंजाम दे रहा है। उसे बंदे से संपर्क किया गया तो उसने बताया की वर्क आर्डर मिल गया है जब उसकी कॉपी मांगी गई तो उसने भी एल वाई की कॉपी ही भेज दी।Screenshot 20260307 125219 Gallery

एनटीपीसी प्रबंधन से जुड़े लोगों की इस मामले में संदिग्ध भूमिका बताए जाने पर जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया।उनके द्वारा वांछित जानकारी भी भेजी गई किंतु घंटो बीत जाने के पश्चात भी कोई जवाब प्रबंधन की ओर से नहीं आया है

error: Content is protected !!