Home Astrology बिलासपुर में गैंगवार जैसा मंजर,सरेराह भिड़े युवकों के दो गुट, लात-घूंसों और...

बिलासपुर में गैंगवार जैसा मंजर,सरेराह भिड़े युवकों के दो गुट, लात-घूंसों और पत्थरों से चले खूनी वार

0
11

Screenshot 20260306 142911 Gallery
रिपोर्ट –पिंटू दुबे

 

–​बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लालखदान चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुटों के बीच सरेराह हिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि देवरीखुर्द और लालखदान के रहने वाले नशेड़ी युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते बड़े झगड़े का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच जमकर लात-मुक्के चले और युवकों ने एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष के दौरान बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे राहगीरों के बीच दहशत का माहौल बन गया। नशे की हालत में धुत्त इन युवकों ने कानून-व्यवस्था को ताक पर रखते हुए जमकर उत्पात मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हुड़दंग मचाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है….