

हमेशा की तरह होली के दूसरे दिन पुलिस वालों ने होली मनाई। पुलिस की यह होली खास थी कारण था हुड़दंग की बजाय पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर बुजुर्गों के साथ होली खेली। गुलाल के साथ ही पुष्प वर्षा कर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया हसदेव नदी के तट पर मां सर्वमंगला के परिसर में निर्मित वृद्धश्रम में गुरुवार को बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान दिखाई दिए लोगों ने समझा कि कुछ अनिष्ट हो गया है क्या।बाद में पता चला कि यह पुलिस के अधिकारी कर्मचारी बुजुर्गों के बीच होली खेलने आए हैं। प्रशांति वृद्ध आश्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी पटले एसपी ठाकुर सीएस पी कोरबा कुसमुंडा टी आई समेत अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे और बुजुर्गों के साथ होली खेल कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया अपनों से दूर रहने को विवश बुजुर्गों को पुलिस अधिकारियों से अपनापन मिला तो उनकी आंखें बरबस ही छलक आई।




