शराब दुकान पर आए दिन होती है मारपीट ,आसपास की गलियां बन गई हैं मूत्रालय ,पुराने बस स्टैंड के व्यापारियों का जीना हो गया है मुहाल ,देखिए वीडियो

0
7

Screenshot 20260305 151557 Gallery

 

 

कोरबा का पुराना बस स्टैंड. यहां मुख्य मार्ग पर खुली है एक शराब दुकान. इस शराब दुकान के कारण यहां के व्यापारी दुखी होकर मंत्री से लेकर संत्री तक अपनी फरियाद पहुंचा चुके हैं लेकिन उनकी इस मानव निर्मित समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है.

 

मध्य नगरी व्यापारी संघ से जुड़े एक व्यापारी ने थोड़ी देर पहले शूट किया गया एक वीडियो भेजा है जिसमें शराब खरीदने आने वाले तीन लोगों में मारपीट का दृश्य रिकॉर्ड है। यह दृश्य तो महज एक नमूना है ऐसे दृश्य प्रतिदिन कई बार यहां के व्यापारियों को देखने को मिलते हैं। व्यापारियों का कथन है की शराब दुकान पर आने वाले मदिरा प्रेमी शराब खरीद कर उसे कहीं भी पीने लगते हैं और फिर जब अंगूर की बेटी सिर पर चढ़कर तांडव करती है तो यह लोग आपस में मारपीट शुरू कर देते हैं यही नहीं आसपास की गलियां और जिस दुकान का किसी कारणवश शटर गिरा दिखता है उसको वे अपना मूत्रालय बना लेते हैं।

 

शराबियों के इस तरह की हरकत से परेशान व्यापारियों ने कोरबा शहर विधायक और प्रदेश के आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन से भी गुहार लगाई है। व्यापारियों का कहना है कि इस शराब दुकान को भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर किया जाए। शराब तो शराब है इसके शौकीन लोग दूर जाकर भी शराब खरीदने में गुरेज नहीं करेंगे