होली पर शहर में निकली शोभायात्रा,भक्तों संग होली खेलने निकले भगवान राधा कृष्ण , देखिए वीडियो

0
12

Screenshot 20260305 111327 Gallery

 

 

 

राजनांदगांव शहर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सत्यनारायण मंदिर से भगवान राधा-कृष्ण अपने भक्तों के साथ होली खेलने निकले । रंगोत्सव के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में महापौर मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए । राजनांदगांव शहर में लगभग 34 वर्षों से होली पर्व के अवसर पर वृंदावन की तर्ज पर शोभायात्रा निकाली जाती है । यहां सादगी, सद्भाव और भक्ति पूर्ण वातावरण में होली का उत्साह सभी एक साथ मनाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। होली पर्व पर निकाली शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव और पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर जमकर रंग खेला और शहर वासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शहर में निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा में प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है । यहां टिशु के फूल से रंग बनाकर होली खेली जाती है । वहीं झांकी के माध्यम से नगर वासियों पर रंग बरसाया जाता है । इसके लिए मंदिर समिति द्वारा एक दिन पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर ली जाती है ।

 

होली के अवसर पर निकली शोभा यात्रा शहर के भारत माता चौक, हलवाई लाइन, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, तिरंगा चौक, ठेठवार पारा साहित प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरी। वहीं शोभायात्रा सत्यनारायण मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों शामिल हुए । लोगों ने भगवान राधा – कृष्ण के भजनों में झूमते हुए जमकर होली का उत्साह मनाया । इस दौरान जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए ठंडाई वितरण किया गया ।