कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ होली के रंग में रंगे कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन. चारपारा कोहड़िया स्थित मंत्री निवास पर रही होली की धूम
कोरबा। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने चारपारा कोहड़िया स्थित निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, पत्रकार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए ।
रंगों के इस त्यौहार पर उनके आवास पर कार्यकर्ताओं समर्थकों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। ढोल नगाड़ों की थाप, गुलाल की खुशबू के बीच पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया।
मंत्री श्री देवांगन ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया. उन्होने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है.” “जैसे होलिका दहन के माध्यम से नकारात्मकता का अंत होता है. उसी प्रकार हमें अपने जीवन से भी द्वेष अहंकार और वैमनस्य को दूर कर प्रेम और सहयोग की भावना को अपनाना चाहिए.”
इस अवसर पर सभी के साथ मंत्री श्री देवांगन ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया. युवा कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री तरुण राठौर, धनश्री साहू, श्री प्रेम साहू, श्री ईश्वर पटेल, श्री तीर्थ साहू, श्री सरोज शांडिल्य, श्री मुकुंद कंवर, श्री सत्येंद्र दुबे, श्री किसन केवट श्री कौशल देवांगन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री मनीष मिश्रा, श्री योगेश मिश्रा, श्री डीलेन्द्र यादव, श्री परविंदr सिँह, श्री राम शंकर साहू, श्री तुलसी ठाकुर, श्री नारायण ठाकुर, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, श्री अंजय अग्रवाल, श्री माधव जायसवाल, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद श्री दिनेश सोनी, श्री महेश अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अनिल वस्त्रकर, श्री विजय गुप्ता, श्री रामेश्वर वैष्णव सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




