कोरबा . होली का त्योहार नजदीक आते ही कोरबा के बाजार रंग गुलाल से सज गए हैं। हर तरफ गुलाल की खुशबू, रंग-बिरंगी पिचकारियां और त्योहार से जुड़ी सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़ और खरीदारी का उत्साह इस बात का संकेत है कि होली की तैयारियां अब पूरे शबाब पर हैं।

बाजार में होली की रौनक देखने को मिल रही है। यहां दुकानदारों ने अलग-अलग रंगों के गुलाल के ढेर सजा रखे हैं। लाल, गुलाबी, हरा, पीला और नीला जैसे चमकीले रंग ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। जहां दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं। कार्टून कैरेक्टर, टैंक डिजाइन और बड़ी पानी वाली गन जैसी पिचकारियां बच्चों को खास आकर्षित कर रही हैं।

व्यापारी बताते है कि इस वर्ष लोगों में होली को लेकर उत्साह तो है लेकिन तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा होली के समय बच्चों की परीक्षाएं हो रही है इससे भी बच्चों पर मानसिक दबाव है । वह खुल के होली नहीं मना पा रहे है । रंग गुलाल और होली से संबंधित अन्य वस्तुएं खरीदने बाजार में लोग उमड़ रहे हैं
इनका कहना है की होली मस्ती का त्यौहार है इस बार भी हम मस्ती से मनाएंगे …..




