स्पाइन व न्यूरो मामलों के लिए शिवाय हॉस्पिटल देगा सुविधा.7 मार्च को इसका होगा शुभारंभ

0
17

कोरबा . कोरबा के नए बस स्टैंड क्षेत्र में 100 बिस्तर क्षमता वाला शिवाय हॉस्पिटल बनकर तैयार है ।7 मार्च को इसका शुभारंभ हो रहा है। स्पाइन व न्यूरो के अलावा और अन्य सुविधा यहां पर पीड़ितों को मिल सकेगी।

कोरबा में मीडिया से चर्चा करते हुए शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर दिविक हरिश्चंद्र मित्तल ने बताया कि 100 बेडेड क्षमता के साथ सामान्य और पीडियाट्रिक मिलाकर 50 आईसीयू वार्ड तैयार किए गए हैं। न्यूरो व स्पाइन सहित सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ हमने टाईअप किया है जिनकी सेवाएं मरीजों को मिलेंगी। डॉ मित्तल ने बताया कि हमारे संस्थान में फिजियो से संबंधित सभी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। शहर को सेवा देने के साथ जैसे-जैसे हमें लोगों का सहयोग मिलेगा हम अपने हॉस्पिटल में चिकित्सा की सुविधाओं को और बढ़ाने का काम करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेशियल सर्जन डॉक्टर आस्था वैष्णव, डॉ श्रीमती मित्तल , अमन सक्सेना और प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित थे।