तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत.मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना…..

0
13

कोरबा मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद राहगीरो की भीड़ एकत्रित हो गई । हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौरव श्रीवास के रूप में की गई जो सीएसईबी का रहने वाला था।पुलिस की सूचना के बाद उसके मित्र और परिजन मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक गौरव मुड़ापार की तरफ से टीपी नगर की जा रहा था । तेज रफ्तार भारी वाहन पीछे से उसे अपनी चपेट में लेते हुए मौके से फरार हो गया। वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस को मौके से एक मोबाइल मिला जो लॉक था । गौरव की मौत के बाद भी उसके अंगूठे से थम लेकर लॉक खोला गया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक गौरव श्रीवास वीडियोग्राफर है और होली के लिए वीडियोग्राफी करने का आर्डर मिला था जिसके विषय में बात करने वह जा रहा था।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही जुट गई हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं की कब कैसे और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ है।

गौरतलब है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है नो एंट्री खुलते ही वाहन तेज रफ्तार में भागते हुए नजर आते जिसके चलते ऐसा हादसा अक्सर होता है।

10 दिनों पहले इसी मार्ग पर भारी वाहन की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हुई थी।

इस मार्ग पर भारी वाहनों को एंट्री देने के बाद से ही ट्रक एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि इस मार्ग पर अगर प्रशासन एंट्री देती है तो निश्चित ही हादसे होंगे