विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात………

0
4

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने शादी के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि नवविवाहित जोड़े ने प्रधानमंत्री से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस नवदंपति को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 1.44.11 PM 860x1001 1

सूत्रों के अनुसार, यह एक सौजन्य भेंट थी, जिसमें प्रधानमंत्री ने दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सिनेमा, युवा प्रेरणा और सामाजिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। फैंस इस खास पल को लेकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश साझा कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 1.44.10 PM