मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए किसान ने किया शरीर दान की घोषणा , किसान की मुनादी का उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत, देखिए वीडियो

0
6

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए किसान ने किया शरीर दान की घोषणा

किसान की मुनादी का उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागतScreenshot 20260220 162046 Gallery

कवर्धा में आयोजित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान एक किसान ने त्याग और समर्पण का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
खड़ौदा निवासी किसान हरी राम साहू ने कवर्धा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के लिए अपना शरीर दान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मंच से ही उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को बेहतर चिकित्सा शिक्षा मिले, इसके लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना ऐतिहासिक कदम है। ऐसे में वे चाहते हैं कि उनके निधन के बाद उनका शरीर मेडिकल छात्रों के अध्ययन और प्रशिक्षण के काम आए।
हरी राम साहू ने कहा,
“जब हमारे बच्चे डॉक्टर बनेंगे तो उन्हें बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत होगी। अगर मेरा शरीर उनके प्रैक्टिकल में काम आए और किसी की जान बचाने की शिक्षा का माध्यम बने, तो इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।”
उनकी इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका सम्मान किया। कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसान के इस निर्णय को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि समाज में ऐसे जागरूक और संवेदनशील लोगों की वजह से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है और हरी राम साहू जैसे लोगों का योगदान इसे और भी अर्थपूर्ण बनाता है।
ज्ञात हो कि कवर्धा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है, जिससे जिले के छात्रों को अब उच्च चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे में एक किसान द्वारा शरीरदान का संकल्प न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग है, बल्कि समाज में जागरूकता और मानवता का भी बड़ा संदेश है।