Home Astrology Rohit Tomar Arrest: सूदखोर रोहित तोमर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल,...

Rohit Tomar Arrest: सूदखोर रोहित तोमर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, अवैध वसूली, मारपीट समेत कई मामले दर्ज थे

0
38

Rohit Tomar Arrest: सूदखोर रोहित तोमर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, अवैध वसूली, मारपीट समेत कई मामले दर्ज थे

रायपुर। शहर में आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 2019 के पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए आरोपी को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रोहित तोमर के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी के खिलाफ रंगदारी,अवैध वसूली, मारपीट और धमकी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, रोहित तोमर लंबे समय से सूदखोरी के धंधे में लिप्त था और कर्जदारों से जबरन वसूली करता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर-दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी रोहित तोमर, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का भाई है। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते पुलिस पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में सूदखोरी, अवैध वसूली और गुंडागर्दी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पिछले साल आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इनमें तेलीबांधा और पुरानी बस्ती समेत रायपुर के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं के तहत केस शामिल हैं। इन मामलों के चलते रोहित लंबे समय से पुलिस के रडार पर रहा है।रोहित सिंह तोमर का नाम उसके परिवार के आपराधिक इतिहास से भी जुड़ा रहा है। उसके बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र सिंह के खिलाफ भी पुलिस पहले सख्त कार्रवाई कर चुकी है और बीते समय में उसका पुलिस द्वारा जुलूस भी निकाला गया था, जो शहर में काफी चर्चा का विषय बना था