गरीबों के लिए मौत का सामान लाए हैं प्रधानमंत्री
मनरेगा को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना
देखिए और क्या
कहा डॉक्टर चरण दास महंत ने
मनरेगा और शंकराचार्य के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह योगी सरकार कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रही है उससे ऐसा लगता है कि जब हम सब भी छत्तीसगढ़ में मनरेगा को लेकर विधानसभा का घेराव करने निकलेंगे तो हमारे साथ भी यूपीजैसा बर्ताव होगा।
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने ग्रैंड एसीएन न्यूज से विशेष चर्चा में कहा कि सरकार शंकराचार्य के साथ अन्याय कर रही है. धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा इस मामले में क्यों शंकराचार्य के विरुद्ध कार्रवाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती. डॉ महंत ने कहा है कि मनरेगा का शुभारंभ करने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह और श्रीमती सोनिया गांधी के सर्वहारा वर्ग के उत्थान को लेकर प्रारंभ किये गए मनरेगा को केंद्र सरकार समाप्त कर देना चाहती है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में भी मनरेगा को लेकर आंदोलन कर रही है। और इस आंदोलन का नेतृत्व करने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे




