चलती कार में लगी आग
कूद कर चालक ने बचाई जान
देखिए वीडियो
अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही एक कार में चलते-चलते आग लग गई। चालक ने अपने प्राण पर आए संकट को देखते हुए चलती गाड़ी से ही कूद कर अपनी जान तो बचा ली लेकिन उसे काफी चोट आई
घटना को देखकर राहगीरों ने 112 और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। कोरबा जिले के चोटिया के समीप नवापारा में घटी इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई

