Home Astrology रांग साइड ट्रेलर का गांव में कहर , गर्भवती महिला की दर्दनाक...

रांग साइड ट्रेलर का गांव में कहर , गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,देखिए वीडियो

0
74

IMG 20260214 WA0044

रांग साइड ट्रेलर का गांव में कहर

गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार बाजारपारा में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बलौदा की ओर से रांग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने घर में घुसकर आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय गर्भवती महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश और प्रारंभिक सहायता के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

हरदी बाजार थाना अंतर्गत मुड़ापार बाजार पारा निवासी भोलाराम सूर्यवंशी के घर शनिवार दोपहर उस समय मातम पसर गया, जब बलौदा मार्ग से रांग साइड आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 5301 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को सीधे घर में घुसा दिया। उस समय शशि बाई सूर्यवंशी, पति गजपाल सूर्यवंशी, रोज की तरह खाना खाने के बाद आंगन में बर्तन धो रही थीं। मृतका क ससुर भोलाराम सुरीबन्धी ने बताया कि ट्रेलर की आवाज सुन बच्चे भीतर दौड़े।
शशि की मौत हो गई जो गर्भवती थीं । पूर्व सरपंच विजय मरावी भी मौके पर पहुचे।  हादसे की जानकारी मिलते ही हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना, कुसमुंडा और दीपका थाना प्रभारी सहित तहसीलदार अभिजीत राजभानु मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों की समझाइश और प्रारंभिक सहायता के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया।

error: Content is protected !!