विद्युत प्रवाहित तार पर झूलते हैं बच्चे ,विद्यार्थियों के जान जोखिम में डालने वाला वीडियो हो रहा है वायरल

0
8

विद्युत प्रवाहित तार पर झूलते हैं बच्चे

विद्यार्थियों के जान जोखिम में डालने वाला वीडियो हो रहा है वायरलScreenshot 20260211 164642 Gallery

जान जोखिम में डाल स्कूली छात्र-छात्राएं छुट्टी के दौरान 7 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ विद्युत प्रवाह तार से झूलते और दीवार चढ़ते हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है

कोरबा पुरानी बस्ती गुहड़िया प्राथमिक और माध्यमिक शाला के वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि बच्चे दीवार पर बैठे हुए हैं और कुछ विद्युत प्रवाहित केबल लाइन में झूल रहे हैं । यह छात्र छात्रा कक्षा पांचवी छठवीं के बताए जा रहे है

स्थानीय लोगों की माने तो विद्युत प्रवाहित तार काफी नीचे से गया हुआ है वह जब से बिछाया गया है तब से वह झूल रहा है। बच्चे अक्सर जान जोखिम में डालकर यहां खेलते और दीवार बांधते हुए नजर आ जाते हैं

इसमें कहीं ना कहीं स्कूल प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही हैं ।प्रबंधन को बच्चों से कोई मतलब नहीं है तभी तो बेखौफ होकर बच्चे दीवार पर चल रहे हैं और जान जोखिम में डालकर तार पर झूल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए वहीं विद्युत विभाग को भी सूचना देकर इस केबल को ऊपर कराना चाहिए