फेयरवेल पार्टी में स्टंट बाजी. पुलिस ने की कारवाई
देखिए वीडियो
जांजगीर-चांपा जिले के खैरताल स्थित GLD स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कार और स्कॉर्पियो की बोनट और छत पर युवक बैठकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संबंधित वाहन चालकों को पकड़कर समझाइश दी गई और मोटरयान अधिनियम के तहत प्रत्येक पर 2800 रुपये का समन शुल्क लगाया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना और जनहानि से बचा जा सके।




