दो युवकों ने नाबालिग के पेट में चाकू से किया हमला:बचाव में हाथ कटा

0
13

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां दो युवकों ने एक नाबालिक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी PWD रेस्ट हाउस के पीछे की रविवार की दोपहर 3 बजे अपने घर के पास खेल रहे किशन गोस्वामी पर रेलवे स्टेशन मार्ग पर रहने वाले मिठू साहू और अंकित ठाकुर मोहल्ले में आकर गुंडागर्दी करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
घायल किशन के दादा ने बताया दोनों युवक जान से मारने की नीयत से चाकू से पेट पर हमला कर दिया बचने के लिए हाथ सामने किया इस दौरान चाकू हाथ में लगा नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया सीतामढ़ी इलाका में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा हैl सीतामढ़ी इलाके में दारू, गांजा, नाइट्रागोली, अंटागोली (मधु मुनक्का), बोनफिक्स जैसे नशा के समान आसानी से उपलब्ध हो जाता है जिसके कारण इलाके में आए दिन मारपीट, छेड़खानी, चाकू बाजी की घटना सामने आते रहती है l
पूर्व में कई बार ऐसी घटना घट चुकी है। साल में दर्जन भर से ज्यादा घटना सामने आती है वहीं पुलिस की कई मामलों में गंभीरता नहीं दिखती है। नशे के सामान बेचने वालों के ऊपर कार्रवाई नहीं करती है, यही वजह है कि इस तरह की घटना सीतामढ़ी इलाके में आम हो गई है