कोरबा ..कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 03 फरवरी की रात्रि लगभग 10:30 से 11:30 बजे के मध्य अपनी मोटरसाइकिल को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब पाई गई, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर 03 संदिग्ध से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।
उक्त आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर 07 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
09 फरवरी / मित्तल




