Home Astrology युवक पर प्राणघातक हमला,इलाज के दौरान हुई मौत

युवक पर प्राणघातक हमला,इलाज के दौरान हुई मौत

0
78

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

युवक पर प्राणघातक हमला, मौत

एंकर – जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी गांव में शनिवार की रात एक युवक पर अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान रोशन सूर्यवंशी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने युवक पर हमला किया था, लेकिन हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
मामले में नैला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा!