Home Astrology 20 मिनट में 15563 लोगों ने स्वच्छता के लिए किया हस्ताक्षर, ...

20 मिनट में 15563 लोगों ने स्वच्छता के लिए किया हस्ताक्षर, पिथौरागढ़ का रिकॉर्ड ब्रेक किया कोरबा ने

0
24

 

20 मिनट में 15563 लोगों ने स्वच्छता के लिए किया हस्ताक्षर

पिथौरागढ़ का रिकॉर्ड ब्रेक किया कोरबा नेFB IMG 1770360493131 FB IMG 1770360479832 FB IMG 1770360477480 FB IMG 1770360469832 FB IMG 1770360467750

कोरबा में महा स्वच्छता संकल्प अभियान 2026 सफल हो गया। 20 मिनट में 15563 लोगों ने हस्ताक्षर कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शहर को शामिल कर दिया। इस अभियान को लेकर कोरबा के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। नगर निगम और प्रशासन के द्वारा कोरबा के महाराणा प्रताप उद्यान को इस महा संकल्प अभियान के लिए चुना गया। इस अभियान में अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक संगठन के अलावा विद्यार्थियों और आम लोग शामिल हुए। उन्होंने 280 मीटर लंबे बैनर पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान देश भक्ति के रंग भी यहां पर देखने को मिले  नगर निगम में 1 घंटे में 10000 लोगों के द्वारा हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया था लेकिन महज 20 मिनट में ही यह रिकार्ड न केवल पूरा हुआ बल्कि पिथौरागढ़ के 7500 हस्ताक्षर के विरुद्ध यहां पर 15563 लोगों ने हस्ताक्षर किए। और कोरबा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर दिया। संबंधित संगठन ने इस बारे में नगर निगम को प्रमाण पत्र दिया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष बिश्नोई ने बताया कि कोरबा के लोगों ने गजब का उत्साह इस कार्यक्रम में दिखाया। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि कुछ समय पहले हमारे पास महा स्वच्छता संकल्प का विचार एक युवा ने दिया था। इस बारे में हमने आगे विचार किया और फिर आगे की योजना बनाई।महापौर संजू देवी राजपूत ने शहर के लोगों के सहयोग से स्वच्छता के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाने पर खुशी व्यक्त की। कलेक्टर कुणाल दुजावत ने सामूहिक कोशिश से का कोरबा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने को सुखद बताया ।  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वच्छता महा संकल्प की सफलता पर खुशी जताई और कहां की कोरबा के नागरिकों ने इस बहाने अपने आप को साबित किया है।  इस पूरे अभियान की सफलता में प्रशासन के विभिन्न विभागों सार्वजनिक उपक्रमों सामाजिक संस्थाओं स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षक सहित कोरबा के आम नागरिकों ने अपना योगदान सुनिश्चित किया। यह बताना आवश्यक होगा कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 1 घंटे में 7500 लोगों ने स्वच्छता महा संकल्प के लिए हस्ताक्षर किया था और रिकॉर्ड बनाया था। जबकि कोरबा ने 20 मिनट में ही दोगुनी हस्ताक्षर के साथ एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। यह स्पष्ट करता है कि के लोगों में गजब की संकल्प शक्ति है।