भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में: 6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला; अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, आरोन जॉर्ज का शतक

0
3

भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में: 6

 

फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला; अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, आरोन जॉर्ज का शतक

Screenshot 2026 02 04 20 31 44 910 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit

भारत ने 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। 6 फरवरी को टीम इंडिया का फाइनल मैच इंग्लैंड के साथ होगा।

 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए हैं। टीम से फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। भारत से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।

 

311 रन के जवाब में भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज (115 रन) के शतक की बदौलत 41.1 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली। टीम से वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62 रन) ने फिफ्टी लगाई। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया है। इतना ही नहीं, भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है।

 

इस मुकाबले में 620 रन बने। जोकि भारत और अफगानितान की टीमों के बीच यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा हैं। पिछला रिकॉर्ड 521 रनों का था, जोकि 5 साल पहले 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था।

 

भारत के मैच विनर्स

 

अफगानिस्तान से फैजल और उजैरुल्लाह के शतक

 

अफगानिस्तान की ओर से दो शतक लगे। इसके बावजूद अफगानी टीम भारत से पार नहीं पा सकी। आगे दोनों शतकवीर का प्रदर्शन देखिए…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

 

भारतः आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

 

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद

 

अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।

 

मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए

41वें ओवर में जीता भारत

 

भारतीय टीम ने 311 रन का टारगेट 41.1 ओवर में चेज कर लिया है। टीम ने 7 विकेट की जीत हासिल की। इस जीत में आरोन जॉर्ज के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी का भी योगदान रहा।

 

20 मिनट पहले आरोन जॉर्ज 115 रन बनाकर आउट, भारत 300 पार 40वें ओवर में भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। विहान मल्होत्रा ने सिंगल लेकर टीम इंडिया को 300 के आंकड़े तक पहुंचाया।

 

इस ओवर की तीसरी बॉल पर आरोन जॉर्ज 115 रन बनाकर आउट हो गए। वहीदुल्लाह जादरान ने कैच आउट कराया।

 

32 मिनट पहले आरोन जॉर्ज ने 95 बॉल पर शतक बनाया भारतीय ओपनर आरोन जॉर्ज ने 37वें ओवर में शतक पूरा किया। उन्होंने 95 बॉल पर सेंचुरी लगाई।

 

38 मिनट पहले नो बॉल के कारण कैच आउट होने से बचे विहान 36वें ओवर में विहान मल्होत्रा को जीवनदान मिला। वे अब्दुल अजीज को उन्हीं की बॉल पर कैच थमा बैठे थे।

अंपायर ने कैच चेक करने के लिए हाईलाइट देखी तो पता चला कि गेंदबाज का पैर क्रीज से बाहर था।

 

ऐसे में इसे नो बॉल करार दिया गया। बैटर्स को फ्री-हिट भी मिला।

 

50 मिनट पहले

 

आरोन-विहान में फिफ्टी पार्टनरशिप

 

34वें ओवर में आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। जॉर्ज ने अब्दुल अजीज की तीसरी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पार्टनरशिप की।

 

58 मिनट पहले भारत का स्कोर 250 पार, आरोन जॉर्ज नाबाद

 

33वें ओवर में भारतीय टीम ने 250 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। खातिर स्टानिकजई की चौथी बॉल पर आरोन जॉर्ज ने एक रन लिया और टीम को 250 पार पहुंचाया। जॉर्ज फिफ्टी बनाकर खेल रहे हैं।

 

IND-AFG यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बने

 

आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एक यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड बना।

 

28वें ओवर में भारतीय टीम के 219वा रन बनाते ही यह रिकॉर्ड बना।

 

इससे पहले यह रिकॉर्ड 521 रनों का था, जोकि 5 साल पहले 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था।

 

27वें ओवर की दूसरी बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान आयुष म्हात्रे 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूरिस्तानी उमरजई ने उस्मान सादात के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई। नूरिस्तानी ने वैभव सूर्यवंशी (33 बॉल पर 68 रन) को भी आउट किया।

 

07:00 pm

 

04 फ़रवरी 2026

 

भारत का स्कोर 200 पार

 

311 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 25वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। आयुष म्हात्रे ने नूरिस्तानी उमरजई की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।

 

06:54 pm

 

04 फ़रवरी 2026

 

आयुष म्हात्रे की हाफ सेंचुरी, ऑरोन जॉर्ज के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप

 

23वें ओवर में आयुष म्हात्रे ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 43 बॉल पर अर्धशतक लगाया। आयुष इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक लगाया। इसी ओवर में दोनों ने शतकीय साझेदारी भी पूरी की।ऑरोन जॉर्ज की 37 बॉल पर फिफ्टी

 

20वें ओवर की आखिरी बॉल पर ऑरोन जॉर्ज ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 37 बॉल पर अर्धशतक लगाया। वे आयुष म्हात्रे के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं।

 

06:35 pm

 

04 फ़रवरी 2026

 

भारत का स्कोर 150 पार हुआ, आरोन-आयुष नाबाद

 

19वें ओवर में भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। खातिर स्टानिकजई के ओवर की आखिरी बॉल पर आयुष म्हात्रे ने एक रन लिया और टीम का स्कोर 150 पार पहुंचाया।

 

06:33 pm

 

04 फ़रवरी 2026

 

आरोन और आयुष में अर्धशतकीय साझेदारी

 

18वें ओवर में आरोन जॉर्ज और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। म्हात्रे ने रूहुल्लाह अरब की तीसरी बॉल पर चौका लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया।