Home Astrology Janajgir Encounter: पुलिस की घेराबंदी से भागते बदमाश ने चलाई गोली, पुलिस...

Janajgir Encounter: पुलिस की घेराबंदी से भागते बदमाश ने चलाई गोली, पुलिस की जवाबी कार्रवाई

0
59

Janajgir Encounter: पुलिस की घेराबंदी से भागते बदमाश ने चलाई गोली, पुलिस की जवाबी कार्रवाई

जांजगीर। जिले के बोड़सरा गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। रविवार तड़के पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इस कार्रवाई में डकैती और हत्या की कोशिश के मामलों में शामिल 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरोह का मास्टरमाइंड अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन घेराबंदी जारी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने 27 से 29 जनवरी के बीच कुल 5 घटनाओं को अंजाम दिया था। इन वारदातों को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया था। बदमाशों के हमले में 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका बिलासपुर में इलाज जारी है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 4 लाख 9 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह राशि लूट और डकैती की वारदातों से जुड़ी बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार मास्टरमाइंड की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।