Home crime रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी, 5 और आरोपी...

रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी, 5 और आरोपी गिरफ्तार

0
103

रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल एवं डेंगुरनाला पुल की लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी करने के मामले में कोरबा पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2026 की रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल की लोहे की रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नशीले पदार्थ जागरूकता कार्यक्रम

इसी तरह 19 जनवरी 2026 की रात डेंगुरनाला पर बने लोहे के पुल को भी काटकर चोरी किया गया, जिस पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान दोनों घटनाओं में समान आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार (33), राजेश कुमार उपाध्याय (48), विक्की कुमार साह (24), मोहम्मद असलम (42) एवं मोहम्मद अब्दुल कादिर (19) शामिल हैं। इसके अलावा दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित रूप से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर चोरी करते थे और चोरी किए गए लोहे को अवैध कबाड़ कारोबार में खपाते थे

error: Content is protected !!