Home Astrology जबलपुर–रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बदला नाम, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से...

जबलपुर–रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बदला नाम, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से चलेगी ट्रेन

0
104
छत्तीसगढ़

जबलपुर–रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बदला नाम, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से चलेगी ट्रेन

जबलपुर। जबलपुर–रायपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को नया और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा नाम मिला है। अब यह ट्रेन ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से जानी जाएगी। भारतीय रेलवे ने ट्रेन के नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है।

आचार्य विद्यासागर की अमर कृति से प्रेरित नाम

ट्रेन का नया नाम जैन संत आचार्य विद्यासागर की विश्वप्रसिद्ध साहित्यिक रचना ‘मूकमाटी’ से प्रेरित है। ‘मूकमाटी’ को भारतीय दर्शन, संस्कृति और जीवन मूल्यों की गहन अभिव्यक्ति माना जाता है। इस नामकरण को साहित्य और आध्यात्मिक विरासत के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

सांसद आशीष दुबे की पहल: इस नामकरण के पीछे आशीष दुबे की अहम भूमिका रही। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से औपचारिक रूप से मांग की थी, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया।संस्कृति से जुड़ा रेल सफरजबलपुर और रायपुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक प्रमुख रेल सेवा है। अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ के नाम से यह ट्रेन न सिर्फ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी, बल्कि भारतीय साहित्य और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी साथ लेकर चलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही ट्रेन सभी आधिकारिक सूचियों, टिकटिंग सिस्टम और संकेत बोर्डों पर नए नाम से दर्ज दिखाई देगी

error: Content is protected !!