पूर्वांचल विकास समिति के बाउंड्री वाल का भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने कहा सभी समाज को दे रहे हैं सहयोग

0
52

पूर्वांचल विकास समिति के बाउंड्री वाल का भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री और महापौर ने कहा सभी समाज को दे रहे हैं सहयोगIMG 20260103 WA0110

FB IMG 1767435245759 FB IMG 1767435243052 FB IMG 1767435238122

पूर्वांचल विकास समिति की मांग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने बाउंड्री वाल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने कहा कि भाजपा और जन प्रतिनिधि सेवा कार्य में सतत लगे हुए हैं किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं होने दिया जाएगा

पूर्वांचल विकास समिति कोरबा के भवानी मंदिर कौशल्या धाम परिसर के समीप स्थित भवन को सुरक्षित करने के लिए निर्माण किए जाने वाले बाउंड्री वाल का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत अन्य अतिथियों द्वारा किया गया  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रत्येक समाज को उसकी मांग के अनुरूप भवन निर्माण में सहयोग प्रदान किया है ।पूर्वांचल विकास समिति की मांग पर यह 25 लख रुपए से बाउंड्री वॉल का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है।  कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पूर्वांचल विकास समिति और उससे जुड़े लोग जन सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी तरह से निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जीत अंततः सत्य की होती है महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के 67 वार्ड में समान रूप से विकास कार्य चल रहे हैं किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है ।पूर्वांचल विकास समिति जो अपेक्षा हम सबसे करती है उसकी पूर्ति करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी  भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के लोग जहां गए उस क्षेत्र को चमन कर दिया. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भूमिका निर्वहित करते रहेंगे  भूमि पूजन समारोह को क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र देवांगन पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष रामाश्रय पांडे और अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन समिति के संगठन मंत्री वेद प्रकाश यादव ने किया वहीं आभार प्रदर्शन किया शैलेंद्र सिंह यादव ने