Home Astrology बस ने 13 लोगों को कुचल दिया, 4 लोगों की मौत, 9...

बस ने 13 लोगों को कुचल दिया, 4 लोगों की मौत, 9 से अधिक घायल, रिवर्स करते समय हुआ हादसा

0
38

बस ने 13 लोगों को कुचल दिया, 4 लोगों की मौत, 9 से अधिक घायल, रिवर्स करते समय हुआ हादसा

मुंबई में बस हादसे में 4 लोगों की मौत, 13 लोग घायल

मुंबई में बस हादसे में 4 लोगों की मौत, 13 लोग घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में दर्दनाक हादसा हो गया है। भांडुप रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की देर रात बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की बस ने रिवर्स करते समय कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 13 घायल भी हुए है। इसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, बस को रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और वहां मौजूद यात्रियों से जा टकराई। बस की चपेट में कई लोग आ गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस हालात पर काबू पाने के साथ ही साथ मामले की जांच कर रही है।

वहीं, DCP हेमराज सिंह राजपूत ने जानकारी साझा की, सोमवार करीब 9:35 बजे भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बस हादसा हुआ है। 13 पैदल यात्री इसमें घायल हुए, जिन्हें हॉस्पिटल के लिए हमने रवाना किया है। उसमें से 4 यात्रियों की मौत हुई है, जिसमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। बस की मेकैनिकल और टेक्निकल जांच होगी उसके बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा।

मुआवजा की घोषणा

हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु होने की घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है