Home Astrology अग्निकांड में प्रभावित पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक ने मांगा न्याय ,बालाजी...

अग्निकांड में प्रभावित पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक ने मांगा न्याय ,बालाजी स्टील के संचालक के मनमानी की पहले ही की गई थी शिकायत ,अवैध निर्माण के कारण आग ने दिखाया भयावह रूप

0
61

अग्निकांड में प्रभावित पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक ने मांगा न्याय

बालाजी स्टील के संचालक के मनमानी की पहले ही की गई थी शिकायत

अवैध निर्माण के कारण आग ने दिखाया भयावह रूपScreenshot 20251229 205317 Samsung Notes Screenshot 20251229 205320 Samsung Notes IMG 20251229 WA0163 Screenshot 20251229 204306 Samsung Internet IMG 20251229 WA0003 2

एसएस प्लाजा में हुए भयानक अग्निकांड से अपना शोरूम बर्बाद होते देखने वाले पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक जगदीश सोनी का दर्द छलक आया है। उनका कहना है कि यदि पिछले डेढ़ वर्ष से उनके द्वारा की जाने वाली शिकायत पर ध्यान दिया गया होता तो यह अग्निकांड ना होता और मुझे भी करोड़ों का नुकसान ना उठाना पड़ता

पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक जगदीश सोनी ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष 15 मार्च को नगर निगम आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया था कि उनके पड़ोस में संचालित बालाजी स्टील नामक दुकान के संचालक द्वारा मनमानी की जा रही है। कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया गया है ।छत पर अवैध शेड का निर्माण कर लिया गया है। कहीं भी कुछ भी सामान रख देने के कारण काफी असुविधा हो रही है, और भी कई गंभीर आरोप शिकायत पत्र के जरिए जगदीश सोनी द्वारा लगाए गए थे , किंतु इस पर ध्यान नहीं दिया गया

जगदीश सोनी ने कहा है कि यदि नगर निगम और प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो आग इतना विकराल रूप ना धारण करती और उनको बड़ी आर्थिक क्षति का सामना न करना पड़ता । उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि अब उनके नुकसान की भरपाई निगम पुलिस और स्थानीय प्रशासन को करना चाहिए