Home KORBA रावत नाच और मलई मेला का आयोजन .श्रम मंत्री व कोरबा महापौर...

रावत नाच और मलई मेला का आयोजन .श्रम मंत्री व कोरबा महापौर ने की कार्यक्रम की सराहना.देखिए वीडियो….

0
39

कोरबा . सर्व यादव समाज द्वारा राउत नाच और मड़ई मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में शामिल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रम व वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि हमें हमारी संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए

कोरबा के बल्गी क्षेत्र में सर्व यादव समाज कोरबा द्वारा मड़ाई मेला एवं रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आधा दर्जन से अधिक नृत्य समूहो ने भाग लिया .नर्तक दल ने लाठी भांजने मुद्गर चलाने आग के मध्य नृत्य करने जैसे हैरत अंगेज प्रदर्शन किये.इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत सुरा कछार सब एरिया मैनेजर मेश्राम सर्व यादव समाज के प्रदेश संरक्षक कमलेश यादव रेशम लाल यादव रिखी राम यादव राम रतन यादव समय तमाम लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने इस आयोजन के लिए यादव समाज की सराहना की .देर रात तक चले राउत नाच प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।