Home Astrology चुनावी रंजिश के कारण हुई भाजपा नेता की हत्या , पांच लोग...

चुनावी रंजिश के कारण हुई भाजपा नेता की हत्या , पांच लोग हिरासत में, दो के हत्या में शामिल होने के मिले प्रमाण

0
166

चुनावी रंजिश के कारण हुई भाजपा नेता की हत्या

पांच लोग हिरासत में, दो के हत्या में शामिल होने के मिले प्रमाणIMG 20251223 WA0008

कटघोरा के केशलपुर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस बहुत जल्द कर सकती है खुलासा
चुनावी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम देने की आशंका
अक्षय गर्ग पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा घटना को दिया था अंजाम

प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश माना जा रहा है .जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की जीत के बाद एक निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से विवाद बढ़ गया था। करीब एक वर्ष पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी।

सूत्रों द्वारा आरोपी अर्बन कुजूर मुस्ताक समेत अन्य की गिफ्तारी की बात की जा रही है।

 

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कल सुबह 11 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जप्त कर लिया ।

error: Content is protected !!