कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा का नाम बदलने और योजना में बदलाव का किया विरोध, देखिए वीडियो
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने और योजना में किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में रोष मार्च निकाला।
पूर्व सभापति व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामसुंदर सोनी के नेतृत्व में निकाला गया रोष मार्च, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह कदम गरीबों के खिलाफ एक और षड्यंत्र है
श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की देन है। अब इसका नाम बदलने के साथ-साथ इसे खत्म करने की साजिश रची जा रही है। योजना की मूल भावना को ही नष्ट किया जा रहा है।




