कोरबा . राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें कोरबा के जिला कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा का जिलाधिकारी बनाया गया है। कोरबा में नए कलेक्टर कुणाल दुदावत की पदस्थापना की गई है। याद रहे कुछ महीने पहले पूर्व गृहमंत्री ननकी राम के द्वारा राज्य सरकार से कोरबा कलेक्टर की शिकायत की गई थी। समय देने पर भी कार्रवाई न होने की स्थिति में गृह मंत्री ने राजधानी में अनशन करने की कोशिश की थी लेकिन हुआ कुछ नहीं। लंबा समय बीतने के बाद अब 11 अधिकारियों को यहां से वहां भेजा गया है।






