Home Astrology दुष्कर्म के आरोप में दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

0
154

दुष्कर्म के आरोप में दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तारScreenshot 20251215 144604 Gallery

जांजगीर चांपा जिले के थाना मालखरौदा पुलिस ने महिला संबंधी एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के दो आरोपियों सहित सहयोग करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले में पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में रोजी-मजदूरी का कार्य करते हैं,

पीड़िता अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती थी। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे वह अपने गांव के बड़े तालाब के पास घूमने गई थी। इसी दौरान आरोपी झनकेश्वर चंद्रा एक महिला लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और पीड़िता को कान की बाली, कपड़े और सक्ती में काम दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए।

आरोप है कि पीड़िता को पहले झुलकदम में लक्ष्मी महंत के घर ले जाकर रखा गया, फिर काम दिलाने के नाम पर ग्राम डोंडकी ले जाया गया, जहां आरोपी झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने रात में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान और धनकुंवर यादव द्वारा इस कृत्य में सहयोग करने का आरोप है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद 14 दिसंबर 2025 को उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।