Home Astrology डीएसपी के साथ विवाद के बाद होटल व्यवसाई की दुर्गति , ...

डीएसपी के साथ विवाद के बाद होटल व्यवसाई की दुर्गति , नंगा कर दीपक टंडन की गई पिटाई , पुराना वीडियो कर दिया गया वायरल, वीडियो के सच्चाई की ग्रैंड एसीएन न्यूज़ गारंटी नहीं लेता, देखिए वीडियो

0
241

डीएसपी के साथ विवाद के बाद होटल व्यवसाई की दुर्गति

नंगा कर दीपक टंडन की गई पिटाई

पुराना वीडियो कर दिया गया वायरल
वीडियो के सच्चाई की ग्रैंड एसीएन न्यूज़ गारंटी नहीं लेता

देखिए वीडियोScreenshot 20251215 134620 Gallery

पुलिस अधिकारी कल्पना वर्मा और व्यवसाई दीपक टंडन के मध्य हुए विवाद के बाद प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे है और नवीन जानकारियां परोसी जा रही हैं। अब एक वीडियो वायरल किया गया है जिसमें दीपक टंडन के साथ लोग मारपीट कर रहे हैं यही नहीं उसको नंगा कर पीटा जा रहा है। पीटने वाले उसे पर आरोप लगा रहे हैं की जमीन के नाम पर उसने धोखाधड़ी की है

वायरल वीडियो के विषय में बताया जा रहा है कि वह कुछ वर्ष पहले का है जो लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं उनसे दीपक टंडन ने जमीन के नाम पर लाखों रुपए ले लिए थे जब पीड़ित पैसा वापस लेने पहुंचे तो दीपक टंडन के साथ गाली गलौज करने लगा और फिर विवाद बढ़ गया और दीपक की रायपुर स्थित उसके ही होटल वेलकम श्री में नंगा कर पिटाई कर दी गई। इस मामले में दीपक टंडन ने पुलिस से कहीं कोई शिकायत की है इसकी जानकारी अप्राप्त है।

जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कितना सही या गलत है इसकी तस्दीक ग्रैंड एसीएन न्यूज़ नहीं करता