Home Astrology अशरफ मेमन के साथ तीन लोगों की हत्या , हत्या की खबर...

अशरफ मेमन के साथ तीन लोगों की हत्या , हत्या की खबर मिलते ही फैला तनाव , पुलिस अधिकारी जुटे लीपा पोती में ,देखिए घटनास्थल से लेकर अन्य स्थानों का वीडियो

0
214

अशरफ मेमन के साथ तीन लोगों की हत्या

हत्या की खबर मिलते ही फैला तनाव

पुलिस अधिकारी जुटे लीपा पोती में

देखिए घटनास्थल से लेकर अन्य स्थानों का वीडियोIMG 20251211 WA0049

IMG 20251211 WA0044

IMG 20251211 WA0007 1

कोरबा के के एक व्यवसाय अशरफ मेमन के साथ दो और लोगों की हत्या से शहर दहल गया है। हत्या के कारण और हत्यारों को लेकर तमाम अफवाह बाजार में है। कोरबा के पुलिस अधिकारी इस मामले को कई एंगल से देख और परख रहे हैं

देर रात जैसे ही यह खबर लोगों को मिली कि पुरानी बस्ती कोरबा निवासी और स्क्रैप का व्यवसाय करने वाले अशरफ मेंमन समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। कोरबा के एक निजी अस्पताल में मृतकों को बुलाए जाने की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए इस हत्या को लेकर अशरफ के रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में आक्रोश फैल गया।कुछ लोगों का नाम लेकर उन्हें इस हत्या के लिए दोषी कहा जाने लगा।
बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।

नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के अनुसार मौत का कारण जहर है। वही मृतकों के शरीर से खून निकलने को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें मारा गया है।

उधर घटनास्थल पर भी बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस के कर्मचारी पहुंच गए हैं। लोगों से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास चल रहा है। कोई इसे आपसी लेनदेन का तो कोई पैसे दोगुना करने का तो कोई पुरानी रंजिश कारण मान रहा है।