कोरबा . होमगार्ड के कोरबा स्थित जिला सेनानी अनूप एक्का को गंभीर शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में कोरबा का यह मामला काफी विवादित हो गया है। मामले की जांच पड़ताल के साथ निराकरण करने के लिए डिवीजनल कमांडेंट और कुछ जिलों के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट यहां पर भिजवाए गए। प्रशासन की ओर से एडीएम देवेंद्र पटेल की उपस्थिति मौके पर रही। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की बात सुनने के साथ कुछ विकल्प दिए गए हैं। अधिकारी को लेकर अगली कार्रवाई के संबंध में आगे प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।




