
कोरबा. कोरबा जिले के नवनियुक्त शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियो ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से मुलाकात कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कोरबा प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत से कोरबा शहर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने अन्य पदाधिकारी के साथ मुलाकात की। पदाधिकारियो को बधाई देते हुए डॉक्टर महंत ने कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार काम करने का परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे




